अहमदाबाद|संतोष खैरनार
अहमदाबाद, गुजरात: ‘संविधान सुरक्षा संघर्ष समिति’ तथा ‘सनातन धम्म एवं प्रबुद्ध भारत’ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 4 जनवरी 2026 को अहमदाबाद के गोमतीपुर में एक भव्य “राज्य स्तरीय अभिवादन सभा” का आयोजन किया जा रहा है। यह सभा उन 500 शूरवीरों की याद में आयोजित की जा रही है, जिन्होंने पेशवाई शासन के विरुद्ध अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपना बलिदान दिया था।
इतिहास और स्वाभिमान का संगम
आयोजकों ने डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के सुप्रसिद्ध कथन को उद्धृत करते हुए कहा कि “जो समाज अपना इतिहास नहीं जानता, वह कभी अपना इतिहास नहीं बना सकता।” इसी उद्देश्य के साथ, यह सभा युवा पीढ़ी को उनके पूर्वजों के शौर्य और संघर्ष से रूबरू कराएगी।
दिग्गज हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस कार्यक्रम का उद्घाटन महाराष्ट्र से पधारे पूज्य भदन्त ज्ञानज्योती महाथेरो जी के हाथों संपन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विलास खरात साहब (राष्ट्रीय अध्यक्ष, सनातन धम्म एवं प्रबुद्ध भारत मिशन) करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में नई दिल्ली से मुफ्ती जुबेर साहब और विशिष्ट अतिथि के रूप में भिक्खु पथिक श्रेष्ठी (सुरेन्द्रनगर) शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम का विवरण:
दिनांक: 04 जनवरी 2026 (रविवार)
समय: दोपहर 3:00 बजे से
स्थान: गोमतीपुर ढाल के पास, टोपी मिल कंपाउंड, अहमदाबाद
खान्देश समाचार न्यूज नेटवर्क गुजरात
